Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपरिचित बनकर व्यापारी से ऑनलाइन ठगे 10 हजार रुपए

परिचित बनकर व्यापारी से ऑनलाइन ठगे 10 हजार रुपए

बेटी के ऑपरेशन के बहाने लिया झांसे में

Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अज्ञात साइबर ठग ने देवली के गौरव पथ निवासी एक व्यक्ति व सोने, चांदी के व्यापारी के साथ 10 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की है। गलती यह रही कि पीड़ित ने अपना बैलेंस चेक किए बगैर राशि ट्रांसफर कर दी।

दरअसल यह है पीड़ित गौरव पथ जहाजपुर रोड निवासी नोरत सोनी है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी इंदिरा देवी के फोन आया। जिसमें ठग ने स्वयं को नोरत सोनी का परिचित बताया। इस दौरान असमंजस की स्थिति होने पर इंदिरा देवी ने यह फोन अपने पति नोरत सोनी को दे दिया। ठग ने सबसे पहले पीड़ित सोनी से हाल-चाल जाने तथा बातों में उलझाकर कहा कि वह उनकी दुकान पर आता जाता रहता है व परिचित है। इस समय वह जयपुर में फंसा है तथा उसकी बेटी का ऑपरेशन चल रहा है। जहां चिकित्सक को 25 हजार रुपए देने हैं। इस पर नोरत सोनी झांसे में आ गए तथा वह शातिर आरोपी को अपना परिचित समझ बैठे।

साथ ही ठग ने कहा कि वह अपने किसी परिचित के जरिए उन्हें 25 हजार रुपए ऑनलाइन भेज रहे हैं। जिसे चिकित्सक के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर करना है और जिस नंबर पर रुपए प्राप्त करने थे, वह फोन नम्बर भेज दिए। ठग ने सबसे पहले एक रूपए भेजकर इसकी पुष्टि कराई तथा बाद में 25 हजार रुपए जमा होने का फ्रॉड मैसेज भेज दिया। गलती यह रही की पीड़ित सोनी ने केवल मैसेज देखकर ही यह तसल्ली कर ली कि उनके खाते में 25 हजार रुपए आ गए। जबकि उन्होंने बैलेंस चेक नहीं किया। वहीं ठग की ओर से बताए गए फोन नंबर पर पहली बार में 1000 तथा दूसरी बार में 9000 ट्रांसफर जरिए फोनपे कर दिए। पीड़ित सोनी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो उनके खाते में 6000 रह गए। इस पर उन्हें संदेह हुआ। जबकि इससे पहले उनके खाते में 16 हजार रुपए थे।

वही दोबारा फोन आने पर ठग ने कहा कि 25 हजार रुपए पर उनके वॉलेट में चले गए हैं। जिसे उसके बताए अनुसार मोबाइल पर नंबरिंग कर प्राप्त करने होंगे। तब जाकर पीड़ित को एहसास हुआ कि यह व्यक्ति उनके परिचित नहीं होकर शातिर ठग है। जिसने उनके साथ 10 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने 10 हजार रुपए की राशि अपने मोबाइल से ट्रांसफर की थी। इसके बाद ठग ने फोन बंदकर दिया। फिलहाल पीड़ित ने देवली थाने में मामले की शिकायत नहीं दी है। ऐसे में शहरवासियों व लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। इस तरह के फ्रॉड मैसेज की पड़ताल करना जरूरी है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d