Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ विकास समिति देवली की ओर से हर माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार 8 दिसंबर को रवाना होगी।
यात्रा से जुड़े देवेंद्र दीपक ने बताया कि इस बार 8 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी है। इस मौके पर सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। इससे पहले यात्रियों को सुबह 10:30 बजे ही बस पर पहुंचना होगा।


