Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजधानी जयपुर में मंगलवार को राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या किए जाने की विरोध में श्रीराजपूत सभा इकाई देवली की ओर से भी बुधवार को बंद का आव्हान किया गया है।
सभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसे लेकर व्यापार महासंघ देवली को विरोध स्वरूप बाजार बंद रखने का आग्रह किया गया है। वही समाज की ओर से दोपहर 12 बजे उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों को गिरफ्तारी किए जाने की मांग की जाएगी। इससे पहले राजपूत समाज देवली के लोगों ने शहर में घूमकर बाजार बंद कराया। गौरतलब है कि जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उधर, व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन ने भी व्यापारियों से बंद में सहयोग करने की अपील की है। इसके तहत फिलहाल देवली शहर का बाजार पूरा बंद है।



