Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में बुधवार को प्रार्थना सभा में सत्र 2022-23 के 18वी नेशनल जम्बूरी रोहट, पाली में टोंक जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि शारीरिक शिक्षिका झिलमवती के प्रयासों से छात्र छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया। उपप्राचार्य दयानंद वर्मा ने खुशबू गुर्जर, रसीला मीना, शारदा पूजा, मूर्ति आदि छात्राओं को प्रमाण पत्र सौपे। साथ ही शारीरिक शिक्षक ने ट्रॉफी प्रधानाचार्य को सौपी। इस दौरान दयानंद वर्मा उप प्राचार्य, रघुनंदन पंचोली, सुवालाल, रामदयाल, प्रदीप बिडला, दौलत सिंह, कमलेश कुमार, तुलसीराम शर्मा, रमेश शर्मा, देवनारायण, प्रभात चौधरी आदि थे।



