Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबंद रखा, प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग उठाई

बंद रखा, प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग उठाई


Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को देवली शहर में भी असर देखने को मिला। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने घूम-घूमकर व्यापारियों से बंद रखकर समर्थन देने का आव्हान किया।

इससे पहले राजपूत समाज व सर्व हिंदू समाज के आव्हान पर देवली शहर बंद रखा गया। सुबह से शहर में राजपूत व सर्व समाजों के युवाओं ने बाजार में घूमकर दुकान व शॉपिंग मॉल को बंद करवाया। इस दौरान लोगों ने शहर के पेट्रोल पंप सर्कल पर धरना दिया और टायर जलाकर हत्या का विरोध किया। इस दौरान शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। हत्यारों को फाँसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर टायर जलाए। बसों समेत अन्य वाहनों को भी रोका गया। इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि कल जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर कर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन हो रहा है। देवली शहर में भी इसका असर देखा गया। लोगों के साथ कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों की दुकानें बंद करने को लेकर नोकझोंक भी हुई।

वहीं दोपहर को सभी समाजों के लोगों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को जल्द गिरफ्तारी कर फांसी दिलाने की मांग की गई।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d