Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एचडीएफसी बैंक लिमिटेड देवली व भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आगामी 8 दिसंबर को देवली में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
बैंक प्रबंधक रवि कुमार जैन व परिषद अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने बताया कि यह शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे एचडीएफसी बैंक देवली परिसर में आयोजित होगा। इसमें केशव ब्लड बैंक सोसायटी की ओर से ब्लड का संग्रहित किया जाएगा। तीन माह के भीतर रक्तदान नहीं करने वाले व्यक्ति इसमें ब्लड डोनेट कर सकते हैं।


