Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बुधवार शाम स्थानीय धान मंडी चौराहा स्थित अंबेडकर सर्कल पर अंबेडकर विचार मंच विकास समिति के सभी सदस्यो द्वारा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
सभी ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। यहां कन्हैयालाल लुनीवाल, बन्नालाल वर्मा संरक्षक अंबालाल वर्मा, मोतीलाल ठागरिया, प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण मीणा, रमेशचंद मीणा, राजेंद्र वर्मा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान कर समाज की एकजुटता पर बल दिया। साथ ही अंबेडकर विचार मंच विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठन पर भी विचार विमर्श किया गया। यहां संकल्प लिया कि बाबा साहब के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का पूरी तरह से पालन करते हुए संविधान को बचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान यादराम मीणा, प्रभुलाल तुनगरिया, यादवराय वर्मा, नवरंग वर्मा, लेखराज वर्मा, मोहनलाल वर्मा, मदनलाल, प्रभुलाल, चौथमल मोरलिया, कन्हैयालाल आदि थे।


