Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली के स्नातक प्रथम वर्ष के सभी नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा 2024 की प्रथम सेमेस्टर के लिए डाटा अपडेट करना है।
परीक्षार्थियों का नाम ABC Id के अनुसार, माता-पिता का नाम व अन्य जानकारी सीनियर सैकण्डरी अंकतालिका के अनुसार भरा जाना है। डाटा में किसी भी प्रकार का अंतर होने पर परीक्षार्थी आवेदन पत्र नहीं भर सकेगें। परीक्षार्थियों को यूनिक मोबाईल नं. भरना भी अनिवार्य है। लिहाजा सभी परीक्षार्थी महाविद्यालय में 6 से 11 दिसम्बर तक 12 की अंकतालिका के अनुसार संबंधित सहायक आचार्य से व्यक्तिगत मिलकर डाटा भरवाना सुनिश्चित करें। वहीं सत्र 2024 की प्रथम सेमेस्टर को ध्यान में रखते हुए 30 अंक के होने वाले टर्म टेस्ट 15 से 22 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगें। इन में भी सभी नियमित विद्यार्थियों का उपस्थित होना अनिवार्य है।



