Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजुआ खेलते आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

जुआ खेलते आधा दर्जन लोग गिरफ्तार


Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार शाम अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 6 जनों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई हेड कांस्टेबल संदीप यादव, पुलिसकर्मी बजरंग लाल, नरेंद्र की टीम ने की। जिन्होंने कीर मोहल्ला स्थित ठेके के समीप दो व्यक्तियों को दबोचा। जिनके पास से 930 रूपए नकद व ताशपत्ती बरामद हुई। मौके पर सुखदेव कीर, गोपीलाल कीर निवासी कीर मोहल्ला देवली राशि दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे। इसी तरह हेड कांस्टेबल बद्रीलाल ने मदनलाल कहार निवासी दोटूंडा मोड, हिंडोली व घीसालाल कीर निवासी कीर मोहल्ला देवली को 1140 रुपए व ताशपत्ती के साथ जुआ खेलते पकड़ा है। वही हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश यादव ने कीर मोहल्ला निवासी मुकेश कीर व खटीक मोहल्ला निवासी भैरूलाल खटीक को भी 640 रुपए नकद व ताशपत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 13 आरपीजीओ के तहत गिरफ्तार किया है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d