Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsपल्स पोलियो अभियान की तिथि बदलने की मांग

पल्स पोलियो अभियान की तिथि बदलने की मांग

आंगनबाड़ी कर्मियों ने सौपा ज्ञापन

Jahazpur News 5 दिसंबर (आज़ाद नेब) अखिल भारतीय आंगनबाड़ी एवं आशा कर्मचारी महासंघ (भामस) ने पल्स पोलियो अभियान कि तिथि बदलने की मांग को लेकर मंगलवार उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी एवं आशा कर्मचारी महासंघ दिल्ली द्वारा दो माह पूर्व ही केन्द्र एवं राज्य की सरकारों को अवगत करा दिया गया था कि 11 दिसंबर को दिल्ली में आशा व आंगनबाड़ी कर्मचारियों की अपने अधिकारों को लेकर एक दिवसीय रैली है। इसके बावजूद द्वारा पल्स पोलियो की तिथि 11 दिसंबर रखी गई है। इसी दिन आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों की दिल्ली रैली में रहेगी‌। उक्त तिथि में परिवर्तन कर 13 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान रखे, इसमें पूर्ण मनोयोग से योगदान दिया जा सकता है। वहीं संघ को मजबूरी में पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करना पड़ेगा।

ज्ञापन सौपने दौरान महासंघ की जिला उपाध्यक्ष अफसाना बेगम, तहसील अध्यक्ष मंजू वैष्णव, शकुंतला सेन, चंद्रकला शर्मा, अनिता मीणा सहित अन्य आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद थी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d