Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपशुपालकों को एक लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा

पशुपालकों को एक लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना


Desk News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों की समृद्धि और कल्याण के लिए राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना शुरू की गई है। इसमें राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में निवासी गोपालक किसान परिवार को एक लाख रुपए तक का अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

यह ऋण एक वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा। किसान द्वारा ऋण का समय पर चुकाया करने पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा। गोपालक किसान परिवारों को गाय, भैंस के लिए शेड, खेली निर्माण एवं चारा-बांटा सहित आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए पैसों की कमी रहती थी, जिससे वह गोपालन से मिल सकने वाला पूरा लाभ नहीं ले पाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए गोपालक किसान को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऋण वितरण को पारदर्शी बनाने तथा गोपालक किसान परिवार को ऋण प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, लिहाजा आवेदन से लेकर स्वीकृति की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए गोपालक किसान को प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का सदस्य होना अनिवार्य है। ई-मित्र और संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

जिले के अधिक से अधिक किसानों को इस योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने के लिए दुग्ध संघ एवं केंद्रीय सहकारी बैंकों के संयुक्त तत्वाधान में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा 5 लाख गोपालक किसानों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d