Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damईआरसीपी योजना को लेकर हुई जनसुनवाई

ईआरसीपी योजना को लेकर हुई जनसुनवाई


Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ईआरसीपी योजना के अंतर्गत राजस्थान के करीब 13 जिलों को सिंचाई व पीने के पानी उपलब्ध कराने को लेकर नहर परियोजना के द्वारा ईसरदा, गलवा, बीसलपुर बांध सहित कई बांधों को जोड़ा जा रहा है।

इसमें ग्राम पनवाड़ हल्का पटवार तन में पनवाड़ ग्रामीणो की भूमि भी योजना के तहत अधिग्रहण की जानी है। इसे लेकर मंगलवार को अटल सेवा केंद्र पनवाड़ पर जन सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान एसडीओ मनोज कुमार मीणा, अमित कुमार सहारा उप महाप्रबंधक ईआरसीपी टोंक, चित्र सैनी प्रबंधक ईआरसीपी टोंक, सत्यनारायण मीणा गिरदावर, दिलीप शर्मा एक्सपर्ट सीडेक्स, पंकज कुमार जैन पटवारी पनवाड़ , ग्राम पंचायत सरपंच पूरणमल वर्मा सहित ग्रामवासी व भूमिधारक मौजूद रहे। यहां नहर को लेकर नोक झोक चलती रही और लोग अपने-अपने सुझाव आपत्ति जताते रहे। भूमिधारको ने नहरी तंत्र के तहत मुआवजा राशि डीएलसी रेट से 10 गुना दिए जाने की मांग की है। वहीं कई ग्रामीणों ने जमीन के बदले जमीन देने की मांग की है। ग्रामवासियों ने आक्रोश जताया और कहा कि इस परियोजना का दोबारा सर्वे कराया जाए और पनवाड़ को बचाकर सीधे बीसलपुर बांध से जोड़ा जाए।

यदि ऐसा नहीं होता है तो मुआवजा राशि या जमीन, नहर का काम चालू होने से पहले दिया जाए। इसे लेकर अधिकारियों और भूमिधारको में बहस चलती रही। ग्रामीणों में रामप्रसाद गुर्जर, ललित खाती, योगेंद्र सिंह, रामरतन धाकड़, प्रभुलाल अजमेरा सहित सैकड़ो भूधारक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d