-
अगले 3 महीने में होंगे उपचुनाव
-
बीजेपी की बैठक हुई
-
कार्यकर्ताओं से जुट जाने को कहा
Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने गुरुवार को देवली शहर मंडल के कार्यकर्ताओं की कोटा रोड स्थित कानगढ़ पैलेस में बैठक ली।
बैठक में मुकेश दाधीच ने कहा कि जल्द ही राजस्थान की 5 विधानसभा सीटों में अगले तीन महीनो में चुनाव होना है। जिसमे देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तैयारी में जुट जाए, ताकि देवली शहर में भाजपा को अधिक से अधिक मत मिले। इसे लेकर तैयारी करनी है। सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जाकर संपर्क करे और वहां की समस्या का हल करने का प्रयास करे। इसके बाद कार्यकर्ता से सुझाव भी लिए। जिस पर सभी कार्यकर्ता ने कहा की पार्टी प्रत्याशी का चयन कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप करे, जल्दी ही इसकी घोषणा करे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, देहात अध्यक्ष सांवारियां बैरागी, नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, जिला विस्तारक विकास शर्मा, स्थानीय नेता प्रेमचंद शर्मा, महेश मंगल, नवल किशोर चतुर्वेदी, सुनील सेठी, अंकित डाबर, नेमीचंद जैन, राजीव गोयल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


