लेकिन बारिश 20 मिमी अधिक
Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क)। बीसलपुर बांध के गुरुवार को ताजा आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष मानसून के दौरान अब तक बारिश पिछले वर्ष से अधिक है, जबकि जलस्तर और जल भंडारण अभी पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है।
बीजेपी न्यूज़ : सेवा पखवाड़े में हरियाली का संदेश, 1100 पौधे लगाए
दरअसल शुक्रवार को सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 313.71 मीटर दर्ज किया गया, जबकि 11 जुलाई 2025 को यह 313.90 मीटर था। यानी इस वर्ष जलस्तर 19 सेंटीमीटर कम है। इसी प्रकार इस वर्ष बांध में 26.286 टीएमसी (67.92 प्रतिशत) जल भंडारण है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 27.598 टीएमसी (71.31 प्रतिशत) पानी संग्रहित था। यानी इस बार बांध में 1.312 टीएमसी पानी कम है। हालांकि बारिश के मामले में इस वर्ष स्थिति बेहतर रही है। अब तक 339 मिमी संचयी वर्षा दर्ज की गई है।
पब्लिक वॉइस : अनदेखी : जलभराव, कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे कॉलोनी निवासी
जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 319 मिमी वर्षा हुई थी। लिहाजा इस वर्ष 20 मिमी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं गत वर्ष त्रिवेणी नदी 2.60 मीटर की ऊंचाई पर बह रही थी। लेकिन इस बार त्रिवेणी शुरू नहीं हुई है।


