Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में इस बार मानसून की शुरुआत के बावजूद गत वर्ष की तुलना में जलस्तर और जल भंडारण दोनों कम बने हुए हैं। वहीं मौजूदा समय में मानसून की बेरुखी भी दिख रही है।
Bjp News : संगठन विस्तार और समाजहित के निर्णयों पर चर्चा हुई
दरअसल 10 जुलाई की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बांध का जलस्तर 313.71 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गत वर्ष इसी दिन यह 313.89 मीटर था। यानी गत वर्ष से जलस्तर 18 सेंटीमीटर नीचे है। बांध में वर्तमान में 26.286 टीएमसी पानी संग्रहित है, जो कुल क्षमता का 67.92 प्रतिशत है। जबकि पिछले वर्ष 10 जुलाई को बांध में 27.529 टीएमसी पानी था और भराव क्षमता 71.13 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस तरह एक वर्ष में जल भंडारण 1.243 टीएमसी कम हो गया है। हालांकि वर्षा के आंकड़े राहत देने वाले हैं। इस वर्ष 10 जुलाई तक बांध के कैचमेंट क्षेत्र में 339 मिलीमीटर संचयी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 319 मिलीमीटर से 20 मिलीमीटर अधिक है। गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 13 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी दिन वर्षा नहीं हुई थी। बता दें कि कि केवल स्थानीय वर्षा से बांध का जलस्तर नहीं बढ़ता, बल्कि कैचमेंट क्षेत्र से होने वाली प्रभावी आवक अधिक महत्वपूर्ण होती है।
सोशल न्यूज़ : खाटू श्यामजी के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, यात्रियों को होगी सुविधा
ऐसे में अब निगाहें आगामी मानसूनी दौर और त्रिवेणी सहित अन्य जल स्रोतों से होने वाली आवक पर टिकी हैं। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है।


