Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष सिसोदिया और एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकलेश मीणा का देवली आने पर स्वागत किया गया।
इस मौके पर एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी के मूल कार्यकर्ता को ही भविष्य में एससी मोर्चा में जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी प्रकार एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मीणा ने भी सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने व पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की बात कही। मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, पूर्व आईएएस शिवाजी राम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, मोहन बच्छेतिया और राजेश मल्होत्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अनिल जांगिड़, युवा अजय सिंह, मंत्री मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, आशा भदादा, नंद सिंह शक्तावत, सुनील जैन, शिव धाकड़, प्रकाश चंदेल, कुणाल साहू, सुरेंद्र मीणा, महेंद्र मीणा, सोनू चांगरा, नवरंग वर्मा आदि मौजूद थे।



