Thursday, July 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंगठन विस्तार और समाजहित के निर्णयों पर चर्चा हुई

संगठन विस्तार और समाजहित के निर्णयों पर चर्चा हुई


Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान जिला टोंक की बैठक बुधवार को श्री बोरडा गणेशजी मंदिर में संरक्षक प्रहलाद तलाईच एवं जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया तथा भगवान गणेशजी को विदाई दी गई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सात दिनों के भीतर ग्राम इकाइयों का गठन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रत्येक तहसील में लाइब्रेरी शुरू करने, जयपुर चुंगी नाके का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले सर्कल करवाने हेतु ज्ञापन देने एवं व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में गोपाललाल तलाईच, रामराज तलाईच, प्रेमचंद माली, उदालाल डांमटिया, राजेश माली, हरिशंकर सैनी, बाबूलाल अजमेरा, नोरत माली, रामपाल रिच्या, नारायण पटवारी, ओमप्रकाश माली, महेश माली, अशोक दामटिया, महावीर सिरोही, शंकरलाल तलाईच, चांदमल माली सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here