Friday, July 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में 15 जुलाई को होगा मुनिद्वय का मंगल प्रवेश

देवली में 15 जुलाई को होगा मुनिद्वय का मंगल प्रवेश

“वर्षा योग की तैयारियां”


Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज का ‘विद्या वैराग्य वर्धन वर्षायोग 2026’ देवली में होगा। समाज के दिनेश जैन ने बताया कि इसके तहत चतुर्मास के लिए जैन मुनियों के मंगल प्रवेश आगामी 15 जुलाई को होगा।

मुनिद्वय का विहार वर्तमान में झातला मध्यप्रदेश से देवली की ओर लगातार जारी है। इस विहार की व्यवस्था महावीर मंदिर कमेटी द्वारा की जा रही है। महाराज ने गुरुवार को प्रवचन कहा कि जीवन में यदि कुछ खोजना है, तो अपने भीतर छिपी प्रतिभा को खोजें और उसका उपयोग स्व-पर की प्रगति के लिए करें। वर्तमान में मुनि का खजुरी में प्रवास है, जहां आहारचर्या के बाद वे जहाजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुनियों के मंगल प्रवेश को लेकर देवली के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देवली में संतो के वर्षायोग तपस्या को लेकर जैन समाज में खुशी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here