Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क)। देवकन्या महाविद्यालय देवली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सोनल तनेजा के अनुसार छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में कला संकाय की 160 सीटों, विज्ञान संकाय की 140 सीटों तथा स्नातकोत्तर (भूगोल) की 40 सीटों पर प्रवेश शुरू हैं। महिला महाविद्यालय होने के कारण छात्राओं को न्यूनतम उत्तीर्णांक पर भी प्रवेश का अवसर उपलब्ध है। महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, संस्कृत, लोक प्रशासन, गृह विज्ञान एवं चित्रकला सहित विभिन्न विषय उपलब्ध हैं। वहीं विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, भौतिक शास्त्र एवं गणित विषयों में अध्ययन की सुविधा है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) एवं विशेष पिछड़ा वर्ग की पात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को राज्य सरकार की कालीबाई भील स्कूटी योजना का लाभ भी दिलाया जाता है।
खाटू श्यामजी के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, यात्रियों को होगी सुविधा


