Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damपिछले 24 घंटे में आया 13 सेंटीमीटर पानी

पिछले 24 घंटे में आया 13 सेंटीमीटर पानी


Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में लगातार पानी की धीमे-धीमे आवक हो रही है। इस आवक से जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है।

पिछले 24 घंटे के भीतर डेम में 13 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। बीसलपुर परियोजना नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध का जल स्तर बुधवार सुबह 10 बजे तक आरएल 312.62 मीटर पहुंच गया। उक्त जल स्तर के अनुसार बांध में 20.627 टीएमसी पानी है। वही त्रिवेणी पर गेज 2.80 मीटर का बह रहा है। जबकि एक दिन पहले मंगलवार सुबह 10 बजे डेम का जलस्तर आरएल 312.49 मीटर था। जबकि त्रिवेणी 2.80 मीटर ही रही। लिहाजा अब बीसलपुर डेम 313 मीटर के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। इधर, बुधवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे। इस बीच एकाध मिनट की फुंआर चली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d