Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इमाम हुसैन की याद में आगामी 16 अगस्त को देवली में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
शिविर संयोजक अख्तर उल्लाह खान ने बताया कि उक्त ब्लड डोनेशन कैंप शहर के कोटा रोड स्थित अब्बासी चारमीनार मस्जिद में आयोजित किया जाएगा। कैंप में देवली की केशव ब्लड सेंटर की ओर रक्त संग्रहण किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर सुबह 9 से शुरू होगा। इसमें लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे।


