Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शिक्षकों ने जनप्रतिनिधि व अधिकारी संवाद कार्यक्रम के तहत उपशाखा देवली की ओर से मंगलवार संवाद किया।
इस दौरान स्थानीय पंचायत समिति प्रधान गणेशराम जाट, एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीणा एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा को पत्रक देकर संगठन की रीति-नीति,विचारधारा, कार्यक्रम, संगठन सदस्यता, विस्तार के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। संवाद में बताया कि सत्र 2024-25 में शिक्षक संघ राष्ट्रीय 2 लाख 21 हजार शिक्षको की सर्वोच्च सदस्यता वाला संगठन है। शिक्षक संघ राष्ट्रीय का कार्यकर्ता वृक्षारोपण, स्वदेशी जागरण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, कर्तव्य बोध आदि कार्य करता है।
इस दौरान सुरेन्द्र कुमार नामा प्रदेश संयुक्त मंत्री अजमेर संभाग, संगीता सिंह जिला महिला मंत्री, द्वारका प्रसाद मेंघवंशी अध्यक्ष, भंवर लाल वैष्णव, सुरेन्द्र सुवालका, नवीन शर्मा, रामनिवास जाट, जगदीश गुर्जर, भंवर लाल मीणा, अर्जुन लाल बलाई, राजेश तिवारी, पप्पू लाल वर्मा, रामचन्द्र वर्मा थे।


