Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी महिला संवर्ग बैठक 16 नवंबर को आयोजित होगी। इसे लेकर मंगलवार को उप शाखा देवली में पूर्व तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में अधिकाधिक महिलाओं की सहभागिता के लिए व्यापक सम्पर्क अभियान चलाने, पीले चावल सौपकर आमंत्रित करने, प्रत्येक संकुल पर एक महिला संयोजक को कम से 10 महिलाओं को लाने एवं उनसे निरंतर सम्पर्क बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गई। वहीं मंच सज्जा, मंच पर आवश्यक तैयारी, पंजीयन, सत्र रचना से लेकर अल्पाहार तक की पूरी जिम्मेदारियों का वितरण समितियां बनाकर किया गया।
इसे लेकर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में कैलाश वर्मा, प्रधानाचार्य एवं संध्या किरण सेन ने पीले चावल बांटकर महिलाओ को सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वही देवली गाँव में जिला संगठन मंत्री संगीता सिंह ने संपर्क किया। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री भँवरलाल वैष्णव ने की एवं मार्गदर्शन जिला महिला संगठन मंत्री संगीता सिंह का रहा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कुमार गौतम, महिला मंत्री उषा रानी गहलोत, उपाध्यक्ष सीमा रानी, सभाध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी, महिला सदस्य संध्या किरण, अंजना नायक, जिला उप सभाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा उपस्थित थे।



