Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपुलिस व सीआरपीएफ ने ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया

पुलिस व सीआरपीएफ ने ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया


Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था का संदेश देने को लेकर बुधवार को नासिरदा पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों ने ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।


नासिरदा के थाना प्रभारी हरिमन मीना ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक राजेंद्र सिंह बिजारणिया के नेतृत्व में उनके साथ बल के जवानों व अधिकारियों ने रामथला, मालेड़ा, बड़ला, बीजवाड़ समेत गांव में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को विधानसभा चुनाव में निडर होकर निष्पक्ष मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में शामिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान अत्याधुनिक हथियार लेकर चल रहे थे। इस दौरान फ्लैग मार्च में निरीक्षक पंकज, ओमाराम, रामचरण चौधरी समेत नासिरदा थाना पुलिस व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। उल्लेखनीय की नासिरदा थाना पुलिस व सीआरपीएफ बल लगातार ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च का लोगों को निष्पक्ष व भय मुक्त मतदान करने की अपील कर रही है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d