Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गुरुवार को देवली में हो रही आमसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल अटल उद्यान में बुधवार सुबह से तैयारिया शुरू हो चुकी है।


इसके तहत चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा से पंडाल निर्माण से जुड़े श्रमिक देवली पहुंचे हैं। जो डोम निर्माण, पंडाल निर्माण की तैयारी में जुट गए। यहां राष्ट्रीय ध्वज के पोल के पास स्टेज बनाया जा रहा है। इसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों से संपर्क साधकर आम सभा में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह 11 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में देवली में जनसभा करेंगे।
इसे लेकर भाजपा ने 20 हजार कार्यकर्ता व आमजन आमसभा में लाने का लक्ष्य किया है। बता दे कि विधानसभा 2023 के तहत दोनों प्रमुख पार्टी में से बीजेपी से यह पहले स्टार प्रचारक की आमसभा होगी। जबकि इसके अलावा कांग्रेस व अन्य पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी अपने स्तर पर ही प्रचार व जनसंपर्क कर रहे हैं।




