Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना घाड की टीम ने पोक्सो एक्ट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महेंद्र कुमार मीणा पुत्र रतना मीणा और धनराज मीणा पुत्र बिशन लाल मीणा निवासी कंवरपुरा उर्फ धाकड़यावास थाना घाड़ है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।


