Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में “नो बेग डे” पर विद्यार्थियों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों को पोस्टर के माध्यम से बताया। राजकीय चिकित्सालय दूनी की टीम ने बताया कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियां तंबाकू से होती है।
इसके सेवन से स्वयं बचे एवं दूसरों को भी बचने के लिए प्रेरित करें। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में पुस्तकालय दिवस पर विभिन्न स्टॉल लगाकर पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तकालय दिवस प्रभारी अनुराधा कलवार उपप्रधानाचार्य ने बताया कि बाल कविताएं, उपन्यास, कहानी , सामान्य ज्ञान, गांधी दर्शन, खेलकूद, शब्दकोश, वेद एवं पुराण, कृषि संकाय, वाणिज्य संकाय, कला संकाय एवं विज्ञान संकाय की विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र दूनी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा , कंजर बस्ती एवं देवपुरा में भी पुस्तकालय दिवस का आयोजन किया गया।
यहां विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया।प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने अवलोकन किया व आवश्यक निर्देश, सुझाव दिए।


