Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत गुरुवार को पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय देवली में वृहद पौधारोपण हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के शिक्षा निदेशक डॉ. एनके गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आएन शर्मा, विध्या भारती राजस्थान के प्रोग्राम प्रभारी अशोक नागायच व कृषि महाविद्यालय के निदेशक दिनेश अग्रवाल, निदेशिका नीलू अग्रवाल, प्रबंध निदेशक राकेश पराशर द्वारा पौधारोपण का किया गया। विश्व-जनसंख्या दिवस पर राजस्थान के राज्यपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत महाविद्यालय के छात्रों ने कुल 351 पौधे लगाए। अतिथियों व वक्ताओं ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसी तरह ग्राम गांवड़ी में झीडा के बालाजी परिसर में पंचायत प्रशासन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी बनवारी लाल बैरवा ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के बालाजी मन्दिर परिसर में पौधे लगाए है। इसी तरह स्थानीय विद्यालय में भी उपप्रधानाचार्य विमला मीणा के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। पंचायत शिक्षा अधिकारी दयाल राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार सार्वजनिक स्थल व धार्मिक स्थल पर पौधे लगाने का काम जारी है और देवजी महाराज परिसर में भी पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक ज्योति कलवार, सहायक सचिव लक्ष्मी नारायण, पंचायत शिक्षक अनिरुद्ध गौतम, व्याख्याता रविशंकर मीणा, संजय सोयल, वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र सिंह, सुरेश सिंहल, रवि गौतम आदि थे।



