Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मप्रतिदिन रामधुनी के साथ निकाल रहे हैं संध्याफेरी

प्रतिदिन रामधुनी के साथ निकाल रहे हैं संध्याफेरी

(धर्म कर्म)


Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या में श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरे देश में खुशी का माहौल है। वही देवली के पटेल नगर में लोगों सायंकालीन रामधुनी निकालकर लोगों को संदेश दे रहे हैं तथा राम नाम का उच्चारण कर रहे है।

दरअसल भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी समेत लोग यह प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत चौधरी अपनी एक्सयूवी कार को शाम के वक्त रामरथ का रूप देते हैं। जिस पर भगवान राम का चित्र लगाकर उन पर माल्यार्पण किया जाता है। वही कार पर भगवान ध्वज लगाया गया है। गत 10 जनवरी से कॉलोनी निवासी जसवंत सिंह चौहान, पार्षद छाया चौधरी, अशोक दुबे, तेजेंद्र पारीक, सत्यनारायण साहू, संजय सिंहल, मुकेश सिंहल समेत पटेल नगर की महिलाएं बच्चे रामधुनी निकाल रही है। पटेल नगर की गलियों से घूमकर यह लोग भगवान राम तथा उनके ऐतिहासिक कार्यक्रम का संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा यह कार्यकर्ता छोटे साउंड सिस्टम से भजन भी प्रसारित कर रहे हैं। वही समापन पर पटेल नगर स्थित रघुनाथ मंदिर में महिलाएं बैठकर भजन कीर्तन कर रही है। ऐसी कड़ाके की ठंड में भी रामधुनी निकालने वाले कार्यकर्ताओं का जोश काम नहीं हो रहा है। वहीं महिलाएं भी भगवान राम के ध्वज लेकर आगे चलती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d