Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह आयोजित करने को लेकर उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा की मौजूदगी में नगर पालिका सभा भवन में बैठक हुई।कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन करेंगे। समारोह में झंडारोहण, राष्ट्रगान, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, उद्बोधन उपखंड अधिकारी, शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान, प्रतिभा सम्मान प्रशस्ति पत्र वितरण सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे व राष्ट्रगान के साथ समापन होगा। बैठक में ध्वजारोहण, सफाई, बैठक, शामियाना, माइक संचालन, पार्किंग, पेयजल, निमंत्रण, पूर्व अभ्यास आदि की विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप गई। इसी तरह पुरस्कार वितरण व्यवस्था समिति व कानून शांति व्यवस्था समिति भी बनाई गई। इस बार उपखंड अधिकारी प्रशासन की ओर से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों का नाम नहीं भेजने के निर्देश दिए हैं, जो 3 वर्ष की अवधि के भीतर सम्मानित हो चुके हैं।



