Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertतापमान गिरा, फिर महसूस हुई कड़ाके की सर्दी

तापमान गिरा, फिर महसूस हुई कड़ाके की सर्दी


Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार को एक बार फिर लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। हालांकि बुधवार को भी लोगों ने काफी गलन महसूस की थी। लेकिन गुरुवार को कोहरा छाने से तेज ठंड लगी।

इससे पहले बुधवार रात भी शहर सहित आसपास में कड़ाके की ठंड पड़ी। बाजार जल्दी बंद हो गए तथा लोग घरों में दुबके रहे। इसी तरह गुरुवार सुबह भी तेज ठंड का एहसास हुआ। सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक कोहरा छाया। कोहरे की रंगत ने मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर सर्दी की ताकत का एहसास कर दिया। इस दौरान सुबह 6 बजे का तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह सुबह 8 बजे का तापमान 9 डिग्री तथा 10 बजे का तापमान 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि धूप खिलने से थोड़ी सर्दी कम हुई तथा लोगों ने राहत पाई। लेकिन गलन से धूजणी छूटती रही। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब आधा दर्जन से अधिक जिलों में शीतलहर का पूर्व अनुमान जारी किया था। इसका असर टोंक जिले पर भी दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d