Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में खेल सप्ताह के तहत आयोजित सभी खेल प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को गुरुवार को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य गजेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि महाविद्यालय गत 8 जनवरी से 13 जनवरी तक खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें एथलेटिक्स की शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, भाला फैंक, लंबी कूद, दौड़ एवं कबड्डी, कैरम बोर्ड तथा कबड्डी की प्रतियोगिता रखी गई। सभी विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र सौपे गए। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टॉफ डॉ. बीएस नोगिया, डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. परशुराम मीणा, डॉ. मनोज सिंह व नितेश सैनी उपस्थित थे। महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गंगा चर्मकार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।



