(मौसमी पूर्वानुमान)
Deoli News 18 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगले 6 दिनों तक सुबह रात तेज ठंड ओर दिन में सर्दी से राहत का अनुमान है। इन दिनों आकाश में बादल भी छाए रह सकते है और दिन में कभी तेज धूप भी निकल सकती है। आमतौर पर न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री बना रह सकता है।
मौसमी अनुमान के मुताबिक 19 जनवरी को दिन का तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री , 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, 23 जनवरी को भी वहीं व 24 जनवरी को रात्रि को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री बना रह सकता है। लिहाजा सुबह शाम अभी ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।


