Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जहाजपुर-कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा की केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार की सभी विभागीय योजनाओं सुचारू है। जिसका प्रदेशवासियों को लाभ मिल रहा है।
साथ ही विकसित भारत विकसित राजस्थान की परिकल्पना को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम ने जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई सौगातें दी है। जहाजपुर व कोटड़ी में खेल स्टेडियम पंडेर व पीपलुदं में औद्योगिक रीको, जनजातीय छात्रावास, जहाजपुर में कन्या महाविद्यालय, कोटडी में महाविद्यालय, अमरगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहाजपुर में उप जिला चिकित्सालय जहाजपुर में फल एवं सब्जी मंडी, नोचौक से चावंडिया चौराहे तक हाईलेवल पुल,100 करोड़ की सड़कें, गुढ़ा में जीएसएस स्थापना, जनजातीय बालक व बालिका छात्रावास है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहली बार जहाजपुर भीलवाड़ा मेवाड़ सहित राजस्थान प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। प्रदेश पीएम सुर्यघर मुक्त बिजली योजना से विद्युत उपभोक्ता सोलर पैनल से लाभ ले रहा है।
सरकार ने एक वर्ष के दौरान लगभग 60 हजार पदों पर नियुक्ति दी है। साथ ही आने वाले समय में एक लाख और नई भर्तियां कर नियुक्तियां दी जाएगी। गत कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों तक विकास कार्य को रोके रखा तथा आचार संहिता के समय सड़कों, पुलिया, विश्रांति गृह, चार दिवारी, सीसी रोड आदि कार्यों के सरपंचों के माध्यम से लोकार्पण व शीलान्यास के फर्जी पत्थर लगाए गए। धरातल पर किसी प्रकार के कोई विकास कार्य नहीं करवाए। आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस मध्यप्रदेश व गुजरात की तरह 25 वर्षों तक विपक्ष में बैठेगी।



