Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsहनुमान नगर को अलग से नगर पालिका घोषित करने की मांग

हनुमान नगर को अलग से नगर पालिका घोषित करने की मांग

विधायक को सौपा ज्ञापन


Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की ऊंचा ग्राम पंचायत एवं कुंचलवाड़ा ग्राम पंचायत की आवासीय कॉलोनी के लोगों ने जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा को ज्ञापन सौंपकर हनुमान नगर को अलग से नगर पालिका बनवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत ऊंचा के ग्राम ऊंचा, मोरला, खेमा का खेड़ा, कालबेलिया का झुंपडा, ज्योती कॉलोनी, श्याम नगर, इंद्रा कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, राधे राधे कॉलोनी, प्रेम नगर, कांता कॉलोनी व ग्राम पंचायत कुंचलवाड़ा कलाँ के कुंचलवाड़ा कलाँ, हीरापुरा, दबेलिया बस्ती हनुमान नगर, जैन कॉलोनी, शिव कॉलोनी, अंसारी कॉलोनी, कोटा रोड कॉलोनी, आनन्द विहार कॉलोनी, नेवर बाग कॉलोनी व ग्राम मायला पोल्या व बारला पोल्या को शामिल कर नई नगर पालिका बनाई जानी चाहिए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं सड़क, पानी, लाइट व नालियों की सुविधा मिल सके।

ज्ञापन सौपने में मनोज सैनी, चैतन्य कंवर, जयसिंह, जयराम, श्यामसिंह, सीताराम माली, कंवरी लाल, राम सिंह, प्रभुलाल समेत दर्जनों ग्रामीण थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d