Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपीएम श्री योजना में आयोजित होगा करियर फेयर

पीएम श्री योजना में आयोजित होगा करियर फेयर

करियर फेयर की गतिविधियां शुरू


Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में राजस्थान राज्य शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार करियर फेयर की गतिविधियां शुरू हो गई है। इसमें कृषि के क्षेत्र में करियर अवसरों पर हिमाचल कृषि यूनिवर्सिटी की छात्रा स्वर्णिका ने विद्यार्थियों को जानकारी दी।

उन्होंने छात्रों को कक्षा 12 में उत्तीर्ण बाद महाविद्यालय, विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरियां एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर लाभान्वित किया। शिवजी लाल ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी में अवसर बताएं। पूजा सेन ने ब्यूटी पार्लर के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर ब्यूटी पार्लर एंड वैलनेस लैब का अवलोकन करवाया गया। सुरेंद्र सिंह नरूका ने करियर फेयर पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों करियर पोस्टर, करियर निबंध, करियर पत्र लेखन प्रतियोगिताओं पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं करियर निर्माण के अवसरों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विशेषज्ञों को बुलाकर छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d