Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव की जन्म जयंती को लेकर स्थानीय गुरु नानक नाम लेवा संगत की ओर से प्रतिदिन शहर में प्रभातफेरी निकाली जा रही है।

इसे लेकर प्रतिदिन नानक लेवा संगत के श्रद्धालु शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरकर गुरु नानक देव के संदेशों का प्रचार कर रहे हैं। वही सतनाम वाहेगुरु वाहेगुरु, जो बोले सो निहाल, गुरु नाम महिमा समेत गुरु के भजन गाते हुए चल रहे हैं। यह प्रभातफेरी गत 5 नवंबर से निकाली जा रही है। गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता और लंगर का आयोजन भी होगा।



