Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationप्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने किया जिले का दौरा

प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने किया जिले का दौरा

विभागीय योजनाओं की समीक्षा की


Tonk News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि एवं उद्यानिकी प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने गुरुवार को सर्किट हाउस में कृषि, उद्यानिकी, विपणन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली एवं आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड समय पर उपलब्ध हो

प्रमुख शासन सचिव गालरिया ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड समय पर उपलब्ध हो, ताकि वैज्ञानिकों द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार खाद एवं उर्वरक का उपयोग अपने खेतों में कर कम खर्च में अधिक उत्पादन कर सके। वर्तमान में विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्य फार्म पौंड, तारबंदी, सिंचाई पाइपलाइन, कृषि यंत्र आदि के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने किसानों को नवाचार के लिए अग्रेषित करने पर जोर दिया और कहा कि कृषक गोष्ठी, रात्रि चौपाल एवं कृषक संवाद के माध्यम से आधुनिक खेती की और प्रेरित करे। उन्होंने उत्पादों के विपणन की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विभागीय अधिकारियों के कार्यालय का निरीक्षण किया

प्रमुख शासन सचिव गालरिया ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में मृदा के नमूने लेने से लेकर प्रयोगशाला में विश्लेषण की कार्य विधि की जानकारी ली, उन्होंने किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड उनके द्वारा मोबाइल नं पर वाट्सअप करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को कम समय में सॉयल हेल्थ कार्ड मिल सके। उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, उप निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक कृषि विस्तार, परियोजना निदेशक आत्मा, उपनिदेशक कृषि शस्य एवं राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, निर्माणाधीन आईपीएम लेब, एवं कृषि ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इसी तरह सोनवा में फूड पार्क का भी निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d