Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बालूंदा पंचायत के सतवाडा के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इसे लेकर ग्रामीण रमेश, कैलाश, बजरंगलाल, शैतान आदि ने बुधवार को तहसीलदार नगरफोर्ट को ज्ञापन सौंपा है।
इसमें बताया कि ग्राम सतवाडा में चारागाह की करीब 1100 बीघा भूमि है। इस पर कई प्रभावशाली लोगों ने गत कई वर्षों से कच्चे, पक्के मकान बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। वहीं जमीन पर बिना किसी प्रशासन की स्वीकृति के ट्यूबवेल, कुए तक खुदवा लिए। यहां तक कि मवेशियों व ग्रामीणों के आम रास्ते को भी प्रभावशाली लोगों ने अवरुद्ध कर रखा है। चारागाह भूमि पर होकर अपने खेतों में जाने पर अतिकर्मी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



