Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसूर्य ऊर्जा है, ज्ञान है, चेतना व दृष्टा है, सामूहिक सूर्य नमस्कार...

सूर्य ऊर्जा है, ज्ञान है, चेतना व दृष्टा है, सामूहिक सूर्य नमस्कार किया

सूर्य सप्तमी पर सामूहिक सूर्य नमस्कार के हुए आयोजन


Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान पनवाड़ रोड में राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार सुबह सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि यहां मानसिक विमंदित मूक बधिर छात्र-छात्राओं व शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों ने सूर्य नमस्कार के 12 चरणों का अभ्यास किया।

उन्हें सूर्य नमस्कार के महत्व के बारे में बताया। साथ ही सूर्य नमस्कार को प्रतिदिन जीवन में शामिल करने की बात कही गई। इस दौरान संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान, कार्यालय अधीक्षक गजेंद्र सिंह मीणा, लेखपाल सत्यनारायण सेन, कृष्णा देवी, अंशु शर्मा समेत मौजूद थे।

बीजवाड़ : स्कूली विद्यार्थियों के साथ कर्मचारियों ने किया अभ्यास

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड के मैदान में सूर्य सप्तमी के पर प्रार्थना सभा के बाद ग्राम पंचायत की सभी शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में 400 छात्र छात्राओं, विद्यालयो के 25 शिक्षक, चिकित्सा विभाग, आँगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगी, पंचायत सहायक, सहकारी समिति के अध्यक्ष राधेश्याम कुडी, सरपंच भंवर लाल कुमावत, प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना, पर्यवेक्षक ब्लॉक केआर पी नासिर खान थे। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी व शिक्षक सुगन चन्द कुमावत ने दी है।

दूनी : ॐ सूर्याय नमः की ध्वनि से गूंज उठा खेल मैदान

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के खेल मैदान में गुरुवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे ॐ सूर्याय नम: मंत्रोच्चारण से खेल मैदान गूंज उठा। पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि शिक्षा विभागीय निर्देशों की पालना में स्थानीय विद्यालय में सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजीलाल जाट ने बताया कि शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक व नागरिकों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार के बारह आसनो को तीन चक्रों में पूरा किया। कार्यक्रम में संचालक सुरेंद्र सिंह नरूका, अशोक शर्मा आदि थे।

निवारिया में मंत्रोच्चार के साथ सूर्य नमस्कार

स्थानीय शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार 15 फ़रवरी को सूर्य सप्तमी पर शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में शिक्षकों एव विद्यार्थियों ने एक साथ मंत्रोच्चार के साथ सूर्य नमस्कार किया। विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के शारीरिक व मानसिक फायदे बताए गए। यह जानकारी शिक्षक ओम प्रकाश स्वर्णकार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d