Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsशिकारियों के फंदे में फंसा पैंथर का पैर, चोटिल हुआ

शिकारियों के फंदे में फंसा पैंथर का पैर, चोटिल हुआ


Jahazpur News 15 फरवरी (आज़ाद नेब) ग्राम रजवास की चरागाह भूमि पर शिकार करने की नियत से लगाएं गए फंदे मे पैंथर का पैर फंस जाने से पैंथर चोटिल हो गया। जिसकी रेस्क्यू के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने कोटा से टीम को बुलाया है।

वनपाल मूलचंद शर्मा ने बताया कि कोटा से रेस्क्यू टीम को बुलाया 4 बजे तक पहुंचेगी। इसकी तैयारी के लिए जेसीबी मशीन से रास्ता बनाया जा रहा है। मौके पर वन विभाग के मांडलगढ़ से सहायक वन संरक्षक दशरथ सिंह राठौड़ मौके पर मौजूद है। पैंथर को देखने के लिए आई भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। पर्यावरण विद बाबूलाल जाजू का कहना है कि वाइल्ड एक्ट की विभिन्न धाराओं में यह प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी जंगली जानवर को बेवजह परेशान नहीं कर सकता। इस तरह के फंदे लगाकर उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता। कानून में इसके लिए सजा व जुर्माने का प्रावधान है। वेटरनरी डॉ. शैतान सिंह मीणा ने बताया कि घायल पैंथर के ट्रीटमेंट के लिए जहाजपुर पशु चिकित्सालय से कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d