Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsप्रेम मार्ग से गोपियों ने पाई भगवान की भक्ति

प्रेम मार्ग से गोपियों ने पाई भगवान की भक्ति

गुरुवार को कथा की होगी पूर्णाहुति


Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में कुंचलवाडा रोड पर चल रही संगीतमय भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक पं महेन्द्र कुमार कौशिक ने भगवान श्रीकृष्ण और रूक्मिणी के विवाह, उद्धव गोपी संवाद, सत्राजित यादव द्वारा भगवान पर स्यंमतक मणि चोरी करने के आरोप की कथा सुनाई।

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार 108 रानियों से विवाह किया। वहीं 56 करोड़ यादवों के परिवार के साथ द्वारिकापुरी नगरी में भगवान कृष्ण रहने लगे। इस मौके पर भगवान कृष्ण और राधा रूक्मिणी की सजीव झांकी बनाई गई। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण गोपियों से अनन्य प्रेम करते थे। जब गोपियां भगवान के विरह में जलने लगी तो उन्होंने अपने परम मित्र उद्धव को योग सांख्य का ज्ञान दिया तथा गोपियों के पास भेजा। यह ज्ञान सुनकर गोपियां भगवान की भक्ति में लीन हो गयी। गुरुवार को कथा में सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ पूर्णाहुति होगी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d