देवली में किया स्वागत, करीब डेढ़ साल में पूरी होगी यात्रा
Deoli News 20 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान आंखों से दिखाई नहीं देते हैं, उन्हें महसूस किया जाता है। सभी को भगवान पर आस्था रखकर प्रार्थना व भक्ति करनी चाहिए। यह बात जयपुर के दीपक वर्मा ने कहीं, जो हाल ही में साइकिल पर चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए निकले हैं।
बुधवार को देवली पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने दीपक वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनकी साइकिल यात्रा के बारे में जानकारी ली। दीपक ने देवली में बताया कि उनकी बचपन से इच्छा थी कि वह चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा साइकि से करें। इसी उद्देश्य से उन्होंने गलत 17 दिसंबर से यह साइकिल यात्रा शुरू की है, जो अगले डेढ़ साल तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि लोगों को भगवान की भक्ति के प्रति प्रेरित व आस्था बढ़ाने के उद्देश्य से वे यह यात्रा कर रहे हैं। करीब 17 हजार किलोमीटर की यात्रा में सवा से डेढ़ साल का वक्त लगेगा। यहां से जाने के बाद सबसे पहले वह मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ होकर रामेश्वरम जाएंगे। इसी तरह से एक-एक कर सभी ज्योतिर्लिंग व चारधाम की यात्रा करेंगे।
इस दौरान जितेंद्र सिंह चौधरी, तेजेंद्र पारीक, विनोद टाक समेत लोगों ने दीपक वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


