Saturday, May 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessप्लंबर सेमिनार में हाइड्रोला कंपनी ने विभिन्न प्रोडक्ट की जानकारी दी

प्लंबर सेमिनार में हाइड्रोला कंपनी ने विभिन्न प्रोडक्ट की जानकारी दी

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के होटल द्वारका पैलेस में शुक्रवार रात 8 बजे मेसर्स सुशीला टाईल्स एंड सैनेट्री के तत्वावधान में एक विशेष प्लंबर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सैनेट्री एवं नल फिटिंग क्षेत्र की प्रतिष्ठित निर्माता कंपनी मेसर्स हाइड्रोला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस दौरान कंपनी के सेल्स मैनेजर ने उपस्थित करीब 25 प्लंबरों को हाइड्रोला के सभी उत्पादों की विस्तृत तकनीकी दी। बैठक में प्लंबर गोवर्धन नागोरा, ललित नागोरा, फैजान खान, सुनील और राकेश सहित कई मौजूद रहे। इन सभी ने उत्पादों की कार्यप्रणाली को समझा और अपनी जिज्ञासाओं के संबंध में प्रश्न पूछे, जिनका सेल्स मैनेजर ने उत्तर देकर समाधान किया। हाइड्रोला कंपनी के सेल्स मैनेजर ने विशेष रूप से कंपनी के ‘स्टील डायवर्टर’ रेंज पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि बाजार में उपलब्ध अन्य कंपनियों के उत्पाद अक्सर जिंक धातु से बने होते हैं, जबकि हाइड्रोला के सभी बाथवेयर और फिटिंग उत्पाद शुद्ध स्टील और शुद्ध ब्रास (पीतल) से निर्मित होते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की बाथवेयर एक्सेसरीज अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए जानी जाती है और भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन मानक स्थापित करती है।

इस दौरान सुशीला टाईल्स एंड सैनेट्री के संचालक सुरेंद्र जिंदल, गजेंद्र जिंदल और वैभव जिंदल सहित क्षेत्र के कई उपस्थित रहे। इसके अलावा कंपनी के विभिन्न नए उत्पादों के बारे में भी बताया गया। उल्लेखनीय है कि देवली में हाइड्रोला कंपनी के सभी बाथ प्रोडक्ट एवं एसेसरीज दशहरा मैदान के पास स्थित सुशीला टाइल्स एंड सेनेटरी वेयर पर मिलते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d