Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी पंकज मीणा पुत्र छोटूलाल मीणा निवासी बोयडा थाना देवली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अवैध बजरी परिवहन का मामला दर्ज था और वह न्यायालय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी में हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाव और पुलिसकर्मी हुक्मनाथ का सहयोग रहा है। टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी को डिटेन किया और न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आदेश की पालना में गिरफ्तार किया गया।



