श्रीराधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाई
Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में होली के त्यौहार के नजदीक आने के साथ ही फाग उत्सव की धूम मच रही है। ठाकुरजी के मंदिरों में पुष्प होली खेली जा रही है। वही फागुन की मस्ती में महिलाएं झूम रही है।
फागुन की खुशी का इजहार किया
रविवार को देवली शहर से सटी श्याम नगर कॉलोनी में महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। कमल जैन व राजकुमार पंचोली ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सैकड़ो महिलाओं ने भगवान कान्हा व राधा कृष्ण के गीत गए पुष्प होली खेली तथा परस्पर गुलाल लगाकर फागुन की खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने नृत्य कर पुष्प होली व फागोत्सव मनाया गया।
श्रीराधा कृष्ण की सजीव झांकी बनाई
इसी तरह महिला मंडल एजेंसी एरिया द्वारा जयपुर हाऊस स्थित शिव मंदिर पर फागोत्सव हुआ। यहां श्रीकृष्ण-राधा रानी को सजीव चित्रण किया। महिला मंडल की ओर से फाग भजनों की बहार बही। महिलाओं द्वारा गुलाल लगाकर ओर पुष्प होली खेली। वहीं महिलाए लड्डू गोपाल को फाग रुप में सजाकर लाई। देवली के जयपुर रोड नेशनल हाईवे के समीप पशुपतिनाथ मंदिर में शिव मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम हुआ।
रंग मत डाल रे सांवरिया…
शिव मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष उमाशंकर वैष्णव, कोषाध्यक्ष रमेश चंद मीणा व धनराज पाराशर, हरिराम कुमावत ने भगवान पशुपतिनाथ का श्रृंगार और पूजा अर्चना कर गणेश वंदना के साथ फागोत्सव शुरू किया। महिलाओं द्वारा” रंग मत डाले रे सांवरिया, अमलीडो अमलीडो, नैना नीचा करले श्याम, खर्चो भेज दे सांवरिया फागण महीनो आयो रे, मेरा भोला है, भंडारी आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई। इधर, एजेंसी एरिया स्थित भंवरथला हाउस में भी फाग उत्सव की धूम रही।



