Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsफॉलोअप : "डर्टी पिक्चर" मामले में थाने में दी शिकायत

फॉलोअप : “डर्टी पिक्चर” मामले में थाने में दी शिकायत

अभिभावक ने कहा हैक हो गया था मोबाइल


Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल देवली के संचालित स्टूडेंट के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने के मामले में स्कूल प्रबंधन ने कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार उक्त मामले के बाद प्रधानाचार्य सुशीला मीणा ने स्टाफ की मीटिंग लेकर संबंधित अभिभावक के विरुद्ध थाने में शिकायत दी है।

शिकायत में बताया कि इस तरह की गंदी तस्वीर और अश्लील सामग्री डालने से स्कूल का माहौल खराब हुआ है। संबंधित अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। उधर, स्कूल प्रबंधन ने उक्त अभिभावक को स्कूल में बुलाया और हरकत के लिए जमकर लताड़ पिलाई। मामले में स्कूल ने उक्त व्यक्ति को नोटिस दिया है। जिस पर अभिभावक ने लिखित में अफसोस व्यक्त किया और माफी मांगी। वही बताया कि उनका मोबाइल किसी ने हैक कर लिया है। हैकर्स ने यह हरकत कर उन्हें बदनाम किया है। उल्लेखनीय हैं कि गत शनिवार को महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल देवली के एक अभिभावक ने व्हाट्सएप ग्रुप में महिला की नग्न और अश्लील डर्टी पिक्चर डाली थी। इसके बाद बवाल खड़ा हो गया।

एडमिन मोड पर रखें ग्रुप

डर्टी पिक्चर मामले में काफी किरकिरी हुई है। इस तरह से देवली व ग्रामीण इलाकों में निजी और सरकारी स्कूल के शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षण सामग्री डालते हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को चाहिए कि इन व्हाट्सएप ग्रुप का मोड एडमिन रखें, ताकि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक मैसेज नहीं भेज सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d