Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोक्ष कलश यात्रा पंजीयन से मिलेगी अस्थि विसर्जन के लिए नि:शुल्क यात्रा...

मोक्ष कलश यात्रा पंजीयन से मिलेगी अस्थि विसर्जन के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा

एक कलश के साथ जा सकेंगे दो परिजन


Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मृत्यु के बाद अपने परिजनों की अस्थियां हरिद्वार स्थित गंगा नदी में विसर्जन के लिए जाने वाले लोगों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने नि:शुल्क सुविधा दी है। इसके तहत एक कलश के साथ दो व्यक्ति विसर्जन के लिए नि:शुल्क आ व जा सकेंगे।

जानकारी के अनुसार यह बस बूंदी डिपो की है। जिसके जरिए यह सुविधा शुरू की गई है। उक्त रोडवेज बस के परिचालक मनोज मीणा ने बताया कि यह बस कोटा से रवाना होकर शाम 3:55 पर देवली बस स्टैंड पहुंचती है। इसमें अस्थि विसर्जन करने वाले लोगों के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा है। इसके लिए आमजन को यात्रा से पहले ईमित्र एवं पथ परिवहन निगम की वेबसाइट पर पंजीयन करना होगा। उन्होंने बताया कि एक कलश के साथ दो व्यक्ति हरिद्वार विसर्जन के लिए जा सकेंगे। वहीं यह बस देवली से शाम 4:10 पर हरिद्वार के लिए रवाना हो जाती है, जो अगले दिन सुबह 8 बजे हरिद्वार पहुंचती है। यह बस सुविधा पिछले महीने 22 नवंबर से शुरू की गई है। जिसके तहत लोग लाभ उठा सकते हैं।

नियम शर्तों के अनुसार अनुमत होगी यात्रा

परिचालक मनोज मीणा ने बताया कि एक अस्थि कलश के साथ अधिकतम दो व्यक्ति अनुमत होंगे। जिन्हें पंजीयन के समय मृत व्यक्ति का नाम, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं यात्रियों के नाम, आधार/जनाधार कार्ड, मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। वही जाने की बुकिंग के साथ ही वापस आने की भी बुकिंग की जाएगी। यात्री जिस बस से जाएंगे। उन्हें उसी से वापस आना होगा। यात्रियों को वहां रुकने की कोई अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि जिस दिन यह बस सुबह पहुंचेगी। उसी दिन दोपहर 3 बजे बस वापस रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे देवली पहुंचेगी। यह समय अलग-अलग स्टेशनों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। यह समय देवली स्टेशन के अनुसार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d