Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessबच्चों को कराया फील्ड ट्रिप, ज्ञानवर्धन किया

बच्चों को कराया फील्ड ट्रिप, ज्ञानवर्धन किया


Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पलाक्षी प्रीस्कूल देवली की ओर से एलकेजी और एचकेजी की विद्यार्थियों को यातायात नियम सप्ताह के तहत फील्ड ट्रिप कराकर ज्ञानवर्धन किया गया।

इस दौरान स्कूल संचालक रोहित जैन और सोनम जैन ने बताया कि शहर के किशन राम मोहनलाल पेट्रोल पंप बच्चों को ले जाया गया। जहां पेट्रोल डीजल फिलिंग स्टेशन, स्टोरेज टैंक, फायर सेफ्टी प्वाइंट्स, इलेक्ट्रिक रूम, व्हीकल एंट्री और एग्जिट के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालक सौरभ और पुनीत जिंदल ने बच्चों को जूस के पैकेट दिए। वही स्कूल की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसी प्रकार शहर के पटेल नगर स्थित हीरो मोटर सर्विस सेंटर पर बच्चों को विजिट कराया गया। बच्चों को टू व्हीलर वाशिंग एरिया, स्टॉक एरिया, फाइनेंस एरिया, सेलिंग आदि की जानकारी दी गई। वही शोरूम संचालक दिनेश गोयल द्वारा बच्चों को गिफ्ट दिए गए तथा स्कूल की ओर से हीरो शोरूम संचालक को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d