श्रीनंद गोपाल गौशाला की 10वीं वर्षगांठ
Jahazpur News 9 नवम्बर (मोहम्मद आजाद नेब) ग्राम खजूरी स्थित श्री नंद गोपाल गौशाला के 10 वर्षों के सफल संचालन पर गोपाष्टमी पर रक्तदान शिविर लगा। शिविर का आयोजन अर्धनारीश्वर महादेव सेवा समिति और सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

यहां गायों को 151 किलो लापसी का भोग लगाकर विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। रक्तदान शिविर में 108 रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रशंसा पत्र सौपा गया। इनमें महिला रक्तदाता वैशाली पारीक, सज्जन कंवर और खुशबु पारीक मीनाक्षी साहू भी थी। यहां गोपेश पारीक ने 22वीं बार, सत्येन्द्र दाधीच ने 19वीं बार और अलकेश पारीक ने 11वीं बार रक्तदान कर सामाजिक सेवा की नई प्रेरणा दी। रक्त संग्रहण का कार्य महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा की टीम ने संभाला। गौशाला प्रबंधन ने इस आयोजन को समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ते उत्साह को सराहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।



